लोकप्रिय पोस्ट

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

सरकारी नाई

सरकारी  नाई ने  बाल  काटते  वक़्त  कपिल  सिब्बल से  पूछा  "साहब ये स्विस  बैंक  वाला  क्या  लफड़ा  है ?"
कपिल  सिबल ने चिल्लाते हुए कहा, "अबे, तू  बाल काट  रहा  है  या  इन्क्वायरी   कर  रहा  है ?"
नाई : "सॉरी  साहब , ऐसे  ही  पूछ  लिया "

अगले  दिन  प्रणब  मुख़र्जी  से  बाल  काटते   वक़्त  पूछा, "साहब , ये  काला  धन  क्या  होता  है ?"
प्रणब  , "तुम  हमसे  ये  सवाल  क्यों  पूछा ?"
नाई : "सॉरी  साहब , बस  ऐसे  ही  पूछा  लिया ."अगले  दिन , सीबीआई  ने नाई से पूछा , " तुम  बाबा रामदेव के एजेंट हो ?"
नाई : "नहीं , साहब  जी ."
सीबीआई : "क्या  तुम  अन्ना  के  एजेंट  हो ?"
नाई : "नहीं , साहब  जी ."
सीबीआई : "तो  तुम  बाल  काटते वक़्त  कांग्रेसी  नेताओं  से  फालतू  के  सवाल  क्यों  करते  हो ?"
नाई : "साहब, ना जाने  क्यों  स्विस  बैंक  और  काले  धन  के  नाम  पर  इन  कांग्रेस  वालों  के  बाल  खड़े  हो  जाते  हैं , और  मुझे  बाल  काटने  में  आसानी  हो  जाती  है  इसी  लिए  पूछता  रहता  हूँ "